सुपर स्ट्राइकर साबित हुए सीएम साय : छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में भी अपने कुशल नेतृत्व से दिलाई बीजेपी को जीत, बढ़ा सियासी कद

रायपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। एनडीए ने बहुतमत का आंकड़ा पार कर लिए है। जिसके बाद अब देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। इस सरकार के गठन में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओडिशा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन सभी राज्यों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। मध्यप्रदेश की बात करे तो वहा तो पार्टी ने सभी लोकसभा सीटें जीत ली है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश विधानसभा में भी एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल हुई है।

छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में सीएम साय ने की थी सभाएं

बता दें कि, छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और ओडिशा में भाजपा की जीत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अहम योगदान रहा है। उन्होंने जहाँ-जहाँ सभाएं की वहां अधिकतर जगहों में भाजपा का परचम लहराया। साय का छत्तीसगढ़ में 91 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 100 प्रतिशत और ओडिशा में 86 प्रतिशत सक्सेस स्ट्राइक रेट रहा। इसलिए लोग अब विष्णुदेव साय को सुपर स्ट्राइकर सीएम की संज्ञा दे रहे हैं।

सीएम ने कहा – यह जीत संगठन की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है

वहीं सीएम साय ने पार्टी की इस जबरदस्त परफॉर्मेंस का श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि, संगठन के हर नेता ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, जिसका सबके नतीजा सामने है। वह यह नहीं बताते कि पूरे चुनावी यात्रा में उसी भीषण गर्मी से उन्हें भी दो-चार होना पड़ा। जनता से मिले आशीर्वाद को सिर झुका कर स्वीकार करने वाले सीएम की यही नम्रता और सरलता उनके सियासी कद को बड़ा बनाती है।

छत्तीसगढ़ में 91 प्रतिशत रहा सीएम का स्ट्राइक रेट

गौरतलब है कि, सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में 64 जनसभाएं एवं रोड शो की थी। इनमें से बीजेपी ने 10 पर जीत हासिल की। उन्होंने बस्तर लोकसभा में 7 जनसभा और रोड शो किए। दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव महासमुंद में 15 जनसभाएं की। इन चारों सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की। तीसरे चरण की 7 सीटों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा और कोरबा में कुल 42 जनसभाएं की।

86% सक्सेस स्ट्राइक रेट के साथ उखाड़ फेंकी 2 दशक पुरानी पटनायक सरकार, सीएम साय का बढ़ा सियासी कद

बता दें कि, सीएम साय ने ओडिशा में भी जमकर चुनाव प्रचार किया था। यहां सात सीटों में उन्होंने तूफानी जनसभाएं ली और भाजपा को 6 लोकसभा सीट बरगढ़, बलांगीर, कालाहांडी, नबरंगपुर, संबलपुर और सुंदरगढ़ सीटें जिताकर दी। विधानसभा में भी देखें तो झारसुगुड़ा, कोटपाड़, उमरकोट, कोरापुट, तलसरा, बीजेपुर, बीरमहाराजपुर, कुचिंदा समेत 8 विधायक जिताने में कामयाब रहे।

एमपी में 100% रिजल्ट

इसके अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी सीएम साय ने 8 जनसभाएं की थी। जिसमें कुल चार लोकसभा सीट खजुराहो, शहडोल, मंडला, सीधी में उन्होंने मोर्चा संभाला। इन चारों सीटों पर भी भाजपा ने बम्पर मतों से जीत हासिल की है।

जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन – केंद्रीय भाजपा

इस शानदार प्रदर्शन पर सीएम साय की केंद्रीय नेतृत्व ने भी सराहना की है। केंद्रीय भाजपा ने कहा कि, पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए साय छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्यप्रदेश की प्रचंड जीत में अहम किरदार साबित हुए और मोदी की रणनीति को सफल बनाने में सफल हुए है।

buzz4ai