बिलासपुर। शिकार, तस्करी के अलावा आग लगने व घायल वन्य प्राणियों की दे सकते हैं सूचना मोनो- एटीआर अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन ने एक नई पहल की है।
एक टोल फ्री नंबर 1800-233-0589 जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी नागरिक शिकार, लकड़ी तस्करी, जनहानि, घायल वन्यप्राणी या फिर आग लगने की सूचना दे सकते हैं। डायल करते हुए सूचना रजिस्टर्ड हो जाएगी और तत्काल संबंधित रेंज अधिकारियों को जानकारी मिल जाएगी। इससे न केवल अपराध पर नियंत्रण लगेगा बल्कि बेजुबानों को भी मदद मिलेगी।
अचानकमार टाइगर रिजर्व संवेदनशील क्षेत्र है। यही कारण है कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन बेहद गंभीर रहता है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए समय- समय उपाय किए जाते हैं। पैट्रोलिंग कैप, बैरियर, सर्चिंग, वाच टावर, आदि प्रमुख व्यवस्थाएं हैं। इन व्यवस्थाओं के अलावा अब एक और पहल की गई है। प्रबंधन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जारी इस टोल फ्री नंबर पर काल करके एटीआर या उसके सीमावर्ती क्षेत्र में हो रही अवैध या प्रतिबंधित वानिकी गतिविधियों की सूचना दी जा सकती है। इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से आप शिकार, तस्करी, जंगल में आग, जनहानि, जनघायल, हाथियों की उपस्थिति, तत्संबंध में होने वाली घटना एवं वन्यप्राणी से संबंधित सभी सूचनाओं को काल कर सूचना दे सकते हैं।
काल करने पर सूचना रजिस्टर्ड होगी और संबंधित वन क्षेत्र के अधिकारियों को तत्काल सूचित की जाएगी, ताकि उस पर त्वरित नियंत्रण स्थापित हो सके। किसी भी प्रकार की घटना घटित होने के पूर्व या पश्चात दोनों ही स्थिति में सूचना सबसे महत्वपूर्ण बिंदु होती है, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। त्वरित सूचना से तत्काल कोई घटना घटित होने के पूर्व उस पर समग्र नियंत्रण स्थापित होता है। वही घटना पश्चात कार्रवाई या फिर उसकी जांच करने में सहायता मिलती है। तत्काल जांच से आरोपितों को भी तत्काल गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रबंधन इस नंबर का प्रचार- प्रसार भी करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी उपलब्ध हो और वह अचानकमार टाइगर रिजर्व की मदद कर सकें।
वर्जन
सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक इस टोल फ्री नंबर का उपयोग करें व जानकारी एटीआर प्रबंधन को त्वरित उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही वन व वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण पर आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।यूआर गणेशडिप्टी डायरेक्टर, अचानकमार टाइगर रिजर्व