अतीक अहमद की बहू पर चला योगी का बुलडोजर, 5 करोड़ की हवेली हुई जमींदोज

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा के घर पर आज बुलडोजर चल गया है। यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति हड़पने के मामले में प्रशासन द्वारा की गई है।

पुलिस की मानें तो अशरफ ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर जैनब के लिए पांच करोड़ की आलीशान कोठी बनवाई थी। 400 वर्ग गज में बना ये आलीशान मकान कानपुर हाईवे से सटा हुआ था, इसलिए इसकी कीमत भी करोड़ों में थी। वक्फ बोर्ड की इस ज़मीन को अशराफ़ में ससुराल वालों ने कागज़ों में हेरफेर करके अपने नाम करा लिया था।

इस प्रॉपर्टी पर अशरफ़ की पत्नी ज़ैनब और उसके भाई फैज़ी का कब्ज़ा था। इससे पहले 19 नवंबर, 2023 को जैनब फातिमा के मकान को कुर्क किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की कसारी मसारी में स्थित बहुमंजिला मकान और शार्प शूटर साबिर के मारियाडीह के मकान को भी धूमनगंज पुलिस कुर्क कर चुकी है।

buzz4ai
Recent Posts