रायपुर। मोइली कमेटी की रिपोर्ट खरगे को सुपुर्दगी के बाद छत्तीसगढ़ पीसीसी में हलचल बढ़ गई है। सुबह से कांग्रेस नेताओं की दिल्ली रवानगी की खबरें आना शुरू हो गई है। सबसे पहले बघेल के करीबी और टीएस विरोधी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी इस रेस में शामिल हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी आज शाम दिल्ली जा रहे हैं। वहीं, आज शाम तक कुछ और नेताओं के दिल्ली रवाना होने की खबर सामने आई है।

वहीं कांग्रेस अभी निकाय चुनाव पर फोकस कर रही है। पार्टी में बदलाव के बजाए कई संगठनात्मक और राजनीतिक टास्क को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। विधानसभा और लोकसभा में अच्छे रिजल्ट नहीं आने पर छत्तीसगढ़ की सीधे दिल्ली से निगरानी भी की जा रही है।