चुकंदर को सबसे ज्यादा खून बढ़ाने के लिए खाया जाता है। लेकिन इसमें आयरन की मात्रा बहुत कम होती है। अधिकतर लोग इसे गलत तरीके से भी खाते हैं, जिस वजह से यह फायदे देने की जगह नुकसान करने लगता है। इसे खाने का सही तरीका मालूम कर लें।
चुकंदर एक बेहतरीन फूड है, जिसमें कई सारे न्यूट्रिएंट होते हैं। लाल रंग की वजह से इसे खून बढ़ाने वाला माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, नेचुरल शुगर, फाइबर, वाटर कंटेंट होता है। इसे खाने से कई सारे फायदे हो सकते हैं, लेकिन लोग इसका सही सेवन नहीं कर रहे हैं।
अधिकतर लोगों से चुकंदर खाने में गलती हो जाती है। डाइटिशियन भावेश गुप्ता ने कहा कि अगर आप हेल्थ के नाम पर चुकंदर का सलाद या जूस बनाकर ले रहे हो तो आज ही करना बंद कर दो। क्योंकि यह एक गलत तरीका है। साथ ही इसमें खून बनाने वाला आयरन बहुत कम होता है। आइए कच्चे चुकंदर के नुकसान और खाने का सही तरीका जानते हैं।

पेट के लिए नुकसानदायक
डाइटिशियन के मुताबिक चुकंदर एक जड़मूल है, जो जमीन-मिट्टी के अंदर पैदा होता है। इस वजह से कच्चे चुकंदर में खतरनाक वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट होते हैं। जिससे डायरिया, उल्टी, फूड पॉइजनिंग और गर्भपात तक हो सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट






