एमसीबी/26 सितम्बर 2025 / – कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-03 शाखा प्रभारी नीरज द्विवेदी को ई-संवर्ग पदोन्नती हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। आदेश क्रमांक 2246/स्थापना-2/2025 दिनांक 07 अगस्त 2025 के तहत सहायक ग्रेड-03 को लिपिक एवं भृत्य (ई एवं टी) संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी नस्ती का प्रभार दिया गया था। इसके बावजूद कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी अग्रिम कार्यवाही नहीं की गई, जिससे संबंधित कर्मचारियों को आज तक पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया। कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि तीन दिवस के भीतर प्रत्युत्तर न देने या असंतोषजनक प्रत्युत्तर मिलने की स्थिति में एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
ब्युरो रिपोर्ट
ब्युरो रिपोर्ट





