मनेन्द्रगढ़ धूमधाम से मनाया गया सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी की 556वीं जयंती। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे पहुँचकर टेका मत्था।

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़  -भरतपुर जिला मुख्यालय में सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी की 556वीं जयंती मनाई गई। मनेन्द्रगढ़ स्थित गुरुद्वारे में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सिख समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और शबद कीर्तन का श्रवण किया। सुबह निशान साहिब की सेवा के बाद अखंड पाठ साहिब, शब्द कीर्तन पाठ और अरदास कार्यक्रम हुए। इस दौरान पूरा गुरुद्वारा “जो बोले सो निहाल, सत श्री काल” के नारों से गूंज उठा।

गुरुद्वारा संगत के सदस्य सुखविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से आई एक कीर्तन मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी। मंडली ने कीर्तन गायन से सभी संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसका सभी श्रद्धालुओं ने श्रवण कर सम्मान किया।

जयंती समारोह से पहले, शहर में लगातार ग्यारह दिनों तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से सिख समाज के लोग शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुरुद्वारे तक कीर्तन पाठ करते हुए पहुंचे। दोपहर में सभी संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। यह आयोजन देर रात तक चलेगा।

ब्युरो रिपोर्ट

buzz4ai
Recent Posts