कुएं में हादसा, पुलिस ने शुरू करी जांच

मिली जानकारी के मुताबिक साहेब लाल मंझवार और जगत राम मंझवार दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे हैं। साहेब लाल ने बताया कि कुएं में कई प्रकार के जीव जंतु मरे हुए थे। गंदगी को देखते हुए वह सुबह 10 बजे सफाई करने नीचे अकेले उतरा था।

इस दौरान वह कुछ देर बाद अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जगत राम मंझवार कब और कैसे नीचे उतरा, इस बात की जानकारी उसे भी नहीं है। किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकला गया और ऊपर जाकर जब होश में आया तो उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई। रजगामार चौकी प्रभारी महासिंह ध्रुव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कुएं में गैस रिसाव होने के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

buzz4ai
Recent Posts